Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपति की बेवफाई से त्रस्त पत्नी बच्चों और पिता संग पंतनगर विवि...

पति की बेवफाई से त्रस्त पत्नी बच्चों और पिता संग पंतनगर विवि में अनशन पर बैठी

अनशन पर बैठा परिवारपंतनगर। पति की बेवफाई से त्रस्त पत्नी अपने दो बालिग बच्चों व बुजुर्ग पिता के साथ सोमवार को पंतनगर विवि के प्रशासनिक भवन में आमरण अनशन पर बैठ गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आज सुबह नौ बजे संगीता अपने बुजुर्ग पिता गंगा दयाल, पुत्र पंकज धीर निगम व पुत्री निशु कुमारी के साथ आमरण अनशन पर बैठ गई।

आनन-फानन पहुंचे सुरक्षा विभाग ने उन्हें भवन से बाहर निकाला तो वह बाहर पार्टिको (कुलपति के वाहन खड़ा करने के स्थान) पर बैठ गए। लगभग एक घंटे बाद पहुंचे कुलपति ने अनशन पर बैठे परिवार को निलंबन आदेश का हवाला देते हुए जांच के उपरांत एक माह में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर उनका अनशन खत्म हुआ।

विवि के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत सुब्बा राम को अवैध रूप से दूसरी शादी करने एवं पूर्व पत्नी व बच्चों का दायित्व निर्वहन नहीं किए जाने के चलते कुलपति की संस्तुति पर शनिवार (21 दिसंबर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

इधर लगभग दो वर्षों से चल रहे प्रकरण पर संतोषजनक कार्रवाई न होने से आहत पत्नी संगीता देवी ने 13 दिसंबर’2019 को कुलपति को पत्र लिखकर चेताया था कि 21 दिसंबर तक सरकारी नौकरी पर रहते हुए दूसरी शादीध्बहु विवाह किए जाने पर सीसीएस एक्ट 1964 व उत्तराखंड गजट 2002 के अनुसार सेवा समाप्ति के आदेश पारित न करने पर वह सोमवार (23 दिसंबर) से अपने 75 वर्षीय माता-पिता बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments