Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबेटी के हाथ पर खरोंच देख आग-बबूला हुआ पिता, पड़ोसी के एक...

बेटी के हाथ पर खरोंच देख आग-बबूला हुआ पिता, पड़ोसी के एक डॉग पर चढ़ाई गाड़ी; दूसरे को मार दी गोली

काशीपुर: कुंडा थाना क्षेत्र में एक पालतू डॉग को गोली मारकर घायल करने और दूसरे पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। पिस्तोरा डाक करनपुर निवासी बूटा सिंह पुत्र मोहन सिंह ने कुंडा थाने में तहरीर सौंपी है।

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे उनके दोनों पालतू डॉग नर एवं मादा घर के बाहर गेट पर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र पुत्र अवतार सिंह अपनी कार से आया और एक डॉग को गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद फीमेल डॉग पर उसने अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

‘अगर पुलिस में रिपोर्ट करायी तो जान से मार दूंगा’
पीड़ित ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा घर से बाहर आया तो जितेन्द्र अपनी गाड़ी से भाग गया। पूरा घटना क्रम घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। बताया कि जितेन्द्र ने कुछ समय बाद उनके बेटे सुरजीत सिंह को फोन किया और धमकी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट करायी तो जान से मार दूंगा, आगे की सोच लेना।

कुंडा थाना निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धारा 428, 506 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक डॉग का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटी के हाथ में खरोंच देखकर हुआ आग बबूला
माामले में पुलिस की मानें तो आरोपित की बिटिया कहीं जा रही थी। इस दौरान वह डॉग से डरकर भागी तो वह शायद गिर गई और और उसके हाथ में खरोंच आ गए। यह देखकर उसका पिता आग बबूला हो गए और आननफानन में उसने डॉग पर गोली चला दी और एक को गाड़ी से कुचल दिया।

भोटिया नस्ल के दोनों डॉग
पीड़ित परिवार के सुरजीत सिंह का कहना है कि उनके दोनों डॉग भोटिया नस्ल के हैं। दोनों को हमेशा परिवार के सदस्य की तरह पाला था, लेकिन उनके पड़ोसी ने दोनों के ऊपर अचानक ही हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments