Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधमहिला पुलिस कर्मी सहित 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा 

महिला पुलिस कर्मी सहित 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा 

कहने को तो पुलिस जनता के जान माल की रक्षा करने के लिये होती है लेकिन जब पुलिस के रक्षक की भक्षक बन जाएं तब क्या ? ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के बाज़पुर में देखने को मिला है। जहां प्लाट बेचने के नाम पर एक महिला पुलिस कर्मी ने 6 लाख की धोखाधड़ी की है । जहां पुलिस ने आरोपी महिला पीएसी कर्मी समेत तीन लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर में 31वी वाहिनी पीएसी में तैनात महिला पीएसी कर्मी कुसुमलता उसके बेटे राजकुमार और देवर कैलाश पर श्याम लाल गंगवार के द्वारा दी गई बाजपुर कोतवाली में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । महिला पीएसी कर्मी कुसुमलता पर आरोप है कि उसने श्याम लाल गंगवार से प्लाट बेचने के नाम पर 6 लाख रुपये लेने के बाद मुकर गई। जिसके बाद पीड़ित श्यामलाल गंगवार ने एसएसपी से इस पूरे मामले को लेकर तहरीर सौंपी थी जिसके बाद इस पूरे मामले में जांच करने के बाद बाजपुर कोतवाली पुलिस ने महिला पीएसी कर्मी कुसुमलता उसके पुत्र राजकुमार व देवर कैलाश पर आईपीसी की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

: वंदना वर्मा सीओ बाज़पुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments