Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरराजनैतिक पार्टियां अपना हित साधने के लिए देश में भ्रम फैला रही-...

राजनैतिक पार्टियां अपना हित साधने के लिए देश में भ्रम फैला रही- मंत्री मदन कौशिक

 

देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था, सीएए और एनआरसी पर विरोध खड़ा कर राजनीतिक पार्टियां अपना हित साधने का प्रयास कर रही हैं और देश में भ्रम फैला रही हैं।

आपको बता दें दून से पिथौरागढ़ जा रहे हैं सूबे के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आज काशीपुर में अल्पविराम को रुके जहां उन्होंने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सीएए और एनआरसी पर पैदा हो रहे भ्रम को दूर करने के लिए मैदान में उतर कर जागरूकता लाने का काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने जहां यह कहा कि मुसलमानों को बिल से घबराने की जरूरत नहीं तो वहीं उन्होंने यह कहकर सीए ए एनआरसी पर गरमाई राजनीति और माहौल को हवा दे दी है कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था इसलिए बाहर से आने वाले गैर मुस्लिमों को भारत नागरिकता देगा मुस्लिमों को नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments