Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुरः वनकर्मियों की फायरिंग में एक किशोर घायल, 2 पक्षों के बीच...

रुद्रपुरः वनकर्मियों की फायरिंग में एक किशोर घायल, 2 पक्षों के बीच चली गोलियां

प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रपुर। रुद्रपुर की पीपल पड़ाव रेंज में वनकर्मियों की फायरिंग में एक किशोर घायल हो गया है। पीड़ित ने वन कर्मियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं वन कर्मियों ने ग्रामीणों पर लकड़ी तस्करी का आरोप लगाया है। घायल हल्द्वानी के सुशीला अस्पताल में भर्ती है।

लालपुर में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, एक घायल

वहीं लालपुर में हुए दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हो गयी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया, उसे उपचार के लिए परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लालपुर निवासी अरविंद चैहान हीवा गैस एजेंसी के पास अपने साथियों के साथ खड़े थे। वहां पहुंचे कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है कि इस बीच वहां असलहों से फायरिंग हो गयी थी। इससे अरविंद चैहान घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। घायल अरविंद को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। लालपुर चैकी प्रभारी ललित रावल ने बताया कि जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments