Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर में रोडरेज! जीप के सामने बाइक सवार आया तो रिवॉल्वर से...

रुद्रपुर में रोडरेज! जीप के सामने बाइक सवार आया तो रिवॉल्वर से कर दिया फायर, पीड़ित का दावा- बगल से निकली गोली

रुद्रपुर : गाबा चौक से रुद्रपुर शहर की ओर आ रहे बाइक सवार जीप के सामने आ गया। जिसपर जीप सवार ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने लगा। देखते ही देखते मारपीट की नौबत आ हुई। जिसके बाद जीप सवार ने बाइक सवार युवक पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बचा और भागकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है।

आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 26 निवासी वसीम अहमद पुत्र बब्बू ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया की वह 17 जनवरी को बाइक से दुकान का बिजली का बिल जमा करने के लिए जा रहा था। जब वह गावा चौक पर खुराना भोजनलय की तरफ से मोटर साइकिल से बिजली घर की तरफ जा रहा रहा था। तभी काशीपुर की तरफ से जीप जिसका रंग लगभग भूरा था। जिसमें सरदार लड़का व महिला बैठी थी। अचानक से मेरी मोटर साईकिल और जीप आमने सामने आ गई।

जिस पर सरदार लड़के ने गाडी से उतर कर साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया। रोकने पर रिवाल्वर निकालकर और तान दिया। जिसे देख वसीम बिजली घर की तरफ भागने लगा। आरोप है कि जान से मारने की नियत से सीधा फायर कर दिया। गोली बगल से निकल गई।  

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात जीप सवार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौड़ ने बताया की आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments