Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकासान

रुद्रपुर में स्क्रैप के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकासान

रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते रुद्रपुर पहाड़गंज निवासी व्यक्ति के स्क्रैप के गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। पहाड़गंज निवासी परवेज पुत्र शाहबउद्दीन की तीनपानी में स्क्रैप का गोदाम है। 

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक गोदाम में रखे कबाड़ में आग लग गई। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने परवेज को सूचना दी। जब तक परवजे गोदाम में पहुंचता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस पर उसने सूचना दमकल कर्मियों को दी।

सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्क्रैप कारोबारी परवेज ने बताया कि आग से गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकंलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments