Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधरुद्रपुर से घर लौट रहे स्कूटी सवार भाई- बहन की ददॅनाक...

रुद्रपुर से घर लौट रहे स्कूटी सवार भाई- बहन की ददॅनाक मौत

बाजार से घर लौट रहे भाई-बहन की स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक ग्राम प्रीतनगर मलसी थे। सूचना मिलते ही विधायक राजेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद को आश्वस्त किया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रीतनगर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र की बड़ी बेटी विभा (19) ही परिवार का सहारा थी। वह अपने भाई हेमंत (17) के साथ स्कूटी से रुद्रपुर से घर जा रही थी। जाते समय ट्र॔चिंग ग्राउंड के पास कल्याणी नदी के पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घर में माँ प्रमिला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। विधायक राजेश शुक्ला ने प्रभारी कोतवाल व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल को फोन कर अतिशीघ्र मेमो तैयार कर पोस्टमार्टम को कहा। उन्होंंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद को आश्वस्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments