Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशादी के बाद दूल्हे का चेहरा देखते ही पति के घर से...

शादी के बाद दूल्हे का चेहरा देखते ही पति के घर से भागी दुल्हन

उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवती का रिश्ता तय हो गया। युवती की शादी भी हो गई। शादी से पहले लड़की ने होने वाले दूल्हे का चेहरा तक नहीं देखा था। फेरे हो जाने के बाद जब दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची और उसने अपने पति को चेहरा देखा तो वह दंग रह गई। दुल्हन तुरंत ही वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस से भी युवती ने ससुराल जाने से मना कर दिया। दरअसल सितारगंज में युवक का फोटो दिखाकर युवती की शादी तय कर दी गई थी, लेकिन युवती की शादी किसी अधेड़ से करा दी गई जो पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी। अधेड़ की पहली बीवी भी मौजूद थी। शादी के बाद जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने अधेड़ का घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है।

शहर के एक वार्ड निवासी युवती, पड़ोसी युवक के साथ कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसका विवाह बरेली जिले के सेंथल गांव में एक अधेड़ से कर दिया गया। शादी के लिए उसे राजी करने के लिए एक युवक का फोटो दिखाया गया था। युवक का फोटो देखकर उसने विवाह की हामी भर दी, लेकिन उसका विवाह तीन बच्चों के पिता से करा दिया गया। जिस अधेड़ से उसका विवाह हुआ है उसकी पहली पत्नी भी मौजूद है। विवाह के बाद जब उसे हकीकत का पता चली तो वापस आकर वह प्रेमी के संपर्क में आ गई। लंबे समय से वह प्रेमी के संपर्क में है। अब वह प्रेमी से विवाह करना चाहती है। प्रेमी-प्रेमिका के परिजन दोनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दोनों शादी कर घर बसाने की जिद पर अड़े हुए हैं। उपनिरीक्षक गंगाराम गोला ने बताया कि मामले में तफ्तीश कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments