Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंपर्क क्रांति की चपेट में आकर दिल्ली निवासी व सिडकुल में काम...

संपर्क क्रांति की चपेट में आकर दिल्ली निवासी व सिडकुल में काम करने वाले कर्मचारी की मौत

रुद्रपुर : संपर्क क्रांति की चपेट में आकर छतरपुर रेलवे क्रांसिंग के पास दिल्ली निवासी और सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मृतक के पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने स्वजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक अवंतिका सेक्टर एक, रोहिणी दिल्ली निवासी 45 वर्षीय राकेश प्रभाकर पुत्र लाजपत राय सिडकुल की आइआइटीसी नेचुरल हर्बल प्लांट में काम करता था। वह कंपनी में ही रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह किसी काम से छतरपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच रात साढ़े 9 बजे के आसपास छतरपुर रेलवे क्रासिंग के कुछ दूरी पर दिल्ली से आ रही संपर्क क्रांति की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता चलते ही रेलवे कर्मचारियों ने पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर एसओ पंतनगर मदन मोहन जोशी, सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह और एसआई विपुल कुमार, एसआई प्रकाश बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान मृतक के पास से पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी मिला। जिस पर पुलिस ने मृतक राकेश प्रभाकर के स्वजनों का नंबर खोजकर घटना की सूचना दी। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि संपर्क क्रांति की टक्कर से राकेश प्रभाकर की मौत हुई है। घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments