Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसिडकुल की पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में हादसा, लिफ्ट में फंसने से...

सिडकुल की पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में हादसा, लिफ्ट में फंसने से यूपी के श्रमिक की मौत

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में सुबह हादसा हो गया। माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से आज एक श्रमिक की जान चली गई। घटना की सूचना पर फैक्टरी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था।

संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।

बहन और जीजा के साथ रहा था राहुल
पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें शांत कराया। राहुल के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करने वाले बहनोई सुरेंद्र ने बताया कि राहुल के माता-पिता नहीं है। वह उन्हीं के पास रहकर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार वालों का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments