Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

सीएम धामी ने रुद्रपुर में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) : उत्तराखंड का पहला देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा रुद्रपुर के गांधी पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया। इसके साथ एक ही एक हजार तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर शांति का संदेश दिया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व की बात है, जो यहां प्रदेश का पहला सबसे ऊंचा ध्वज फहराया गया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने गांधी पार्क में विधायक निधि से निर्मित प्रदेश के सबसे ऊंचे झंडे को फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 181 फिट ऊंचे तिरंगे के लिए विधायक निधि से 28 लाख रुपये खर्च किये गए है। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से स्टार सेल्स कम्पनी के सहयोग ने 47 दिनों में निर्माण कार्य किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के हजारो लोग साक्षी बने। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी का नजूल भूमि में मालिकाना हक का कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने को लेकर नागरिक अभिनन्दन भी किया गया।

181 फिट उचे तिरंगे के लिए के लिए कलकत्ता से आया समान

प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगे झंडे को बनाने के लिए कलकत्ता से मैटीरियल मंगाया गया। स्टार सेल्स के कर्मचारी व विभोर बटला ने बताया कि तिरंगे झंडे का स्तम्भ 51 मीटर है जो लगभग 181 फिट है। जिसे सूर्या कंपनी से मंगाया गया है। स्टार सेल्स ने इसकी नींव 15 अगस्त को रखी गयी थी। लगभग 46 दिनों में काम पूरा करने के बाद 47वें दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे फहराया। तिरंगे झंडे की लंबाई ओर चौड़ाई 36×54 फिट है। जिसमे सौ फीसद पोलिस्टर कपड़े का प्रयोग किया गया है। स्टार सेल्स कम्पनी द्वारा एक साल तक इसका रख रखाव किया जाएगा।

मंच से हुए रुद्रपुर के तीन लोग सम्मानित

टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, राधा स्वामी सत्संग भवन में कोरोना काल मे बेहतरीन सहयोग प्रदान करने पर स्वामी सत्संग भवन रुद्रपुर के अध्यक्ष राम लाल पाहवा और यूपीएससी में देश भर में 38वी रैंक प्राप्त करने वाली है आईएएस वरुणा अग्रवाल को सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट व मंत्रियों ने सम्मानित किया। 

181 फिट उचे तिरंगे के लिए कलकत्ता से आया समान

एक हजार तिरंगे गुबारे और कबूतर उड़ाया

रुद्रपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगा झंडे को फहराने से पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानन्द, अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, विधायक राजकुमार ठुकराल ने एक हजार तिरंगे बलून व कबूतरों को उड़ा कर कार्यक्रम का शुभकारम्भ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में हजारो लोगो ने हाथों में तिरंगे झंडे को लेकर हवा में लहराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments