Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी के बाद अब उधमसिंह नगर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी,10 गिरप्तार

हल्द्वानी के बाद अब उधमसिंह नगर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी,10 गिरप्तार

जिला नैनीताल के बाद अब उधम सिंह नगर में भी स्पा सेंटर पर छापेमारी अभियान शुरू हो गया हैं जहां रुद्रपुर के बिग बाजार मॉल में स्थित स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर 4 युवक व 6 युवतियों को हिरासत में लिया है। साथ ही स्पा सेंटर को शील कर दिया है। हिरासत में लिए गए युवकों व युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। तलाशी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक वस्तुवें भी बरामद हुई है।

हल्द्वानी के बाद उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय में भी स्पा सेंटर में सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम मेट्रोपोलिस माल पहुची। जहा पर मॉल स्थित सेवन स्काई स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर के कमरे लॉक पाए। साथ ही कमरों में आपत्ति जनक वस्तुवें भी बरामद हुई। स्पा सेंटर से पुलिस टीम ने 4 युवकों व 6 युवतियों को हिरासत में लिया है।

: दिलीप कुंवर – एसएसपी उधम सिंह नगर

एसएसपी दिलीप कुंवर ने बताया कि आज छापेमारी के दौरान 3 स्पा सेंटर पर छापेमारी की है जहां सेवन स्काई स्पा सेंटर में छापेमारी की गई तो चार कमरों में दरवाजे बंद पाए गए। तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक समान मिले है। हिरासत में लिए गए 4 युवक ओर 6 युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। हिरासत में ली गयी युवतियां दिल्ली ओर उत्तरप्रदेश की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments