Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण हटाने के विरोध में किच्छा विधायक का कलेक्ट्रेट के सामने धरना,...

अतिक्रमण हटाने के विरोध में किच्छा विधायक का कलेक्ट्रेट के सामने धरना, भाजपा पर लगाया गुमराह करने का आरोप

रुद्रपुर: अतिक्रमण हटाने के विरोध में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देकर रोष जताया। साथ ही शासन प्रशासन पर गरीबों को बेवजह उजड़ने का आरोप लगाया।

विधायक बेहड़ ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते हुए कहा कि कई वर्षों से गरीब घर बनाकर रह रहे हैं। उन्हें प्रशासन बेवजह नोटिस भेजकर उजाड़ने का काम कर रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि भाजपा ने नारा दिया था कि अटल ने बसाया है, मोदी संवारेंगे, मगर धामी सरकार गरीबों को उजाड़ने में लगी है।

सिंचाई विभाग ने थमाया नोटिस
राज्य विरासत में मिला है। यहां के लोगों को सरकार उजाड़ रही है। राज्य बनाने वाले यहां के लोगों को नहीं उजाड़ना नहीं चाहिए। गरीबों को उजाड़ने के बजाय बसाने के लिए आवास, दुकानें आवंटित करनी चाहिए। कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट कह रहे हैं कि गरीबों को नहीं उजाड़ा जाएगा तो दूसरीं तरफ गदरपुर में सिंचाई विभाग गरीबों को हटने के लिए नोटिस थमा रहा है।

पंतनगर, लालकुआं में नोटिस भेजा जा रहा है। गरीबों को उजड़ने से बचाने के लिए लड़ाई प्रदेश में लड़ी जाएगी। यह लड़ाई सिर्फ किच्छा की ही नहीं है, बल्कि प्रदेश की है। भाजपा के कुछ नेताओं ने उजड़ने के नाम पर गुमराह करने में लगे हैं। जब गरीबों को उजाड़ा जा रहा था एक भाजपा नेता ब्रह्मभोज में गए थे।

भाजपा पर लगाया गुमराह करने का आरोप
ब्रह्मभोज में जाना जरूरी था या गरीबों को उजाड़ने से बचाना जरूरी था। हमारे कार्यकर्ता गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ गिरफ्तारी दी। धरना देने वालों में मीना शर्मा,गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, किच्छा नगर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, सुमित्तर भुल्लर, बलजिंदर मां, भूपेंद्र चौधरी, संजय जुनेजा, गुलशन सिंधी आदि शामिल हैं। धरना जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments