Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअपणि सरकार पोर्टल से मिलेगा चरित्र व अन्य प्रमाण पत्र

अपणि सरकार पोर्टल से मिलेगा चरित्र व अन्य प्रमाण पत्र

रुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए बुधवार को अपणि सरकार पोर्टल के साथ ही उन्नति पोर्टल की शुरुआत की। इसका शुभारंभ सीएम ने देहरादून से किया।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए 75 सेवाओं को अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सेवा का अधिकार आयोग में अधिसूचित शेष 190 सेवाओं को भी अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से नौ विभागों की 75 सेवाएं यथा-चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को फेसलेस, पेपरलेस एवं कैशलेस तरीके से आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सेवाएं नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों एवं पोर्टल पर स्वलाग इन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल में प्रत्येक नागरिक का अपना डैशबोर्ड होगा। जिसके माध्यम से नागरिक सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते है, आवेदन की स्थिति जान सकते हैं एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, सचिव, एवं स्थानिक आयुक्त, विभागीय परियोजना को पोर्टल में दर्ज कर सकेंगे। जिन परियोजनाओं में विभिन्न विभाग जुड़े हैं, जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज करा पाएंगे। इससे स्पष्ट हो पाएगा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किस विभाग क्या भूमिका है। मुख्यमंत्री ने ग्राम आलावृत्ति तहसील खटीमा निवासी लाभार्थी कमला राणा से वीडियो कांफ्रेंसिग से बात की। कमला ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट से जाति प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन करने के तीन दिन में ही जाति प्रमाण पत्र मिल गया था। उन्हें कहीं भी अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा। इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, ओसी कलक्ट्रेट नरेश चंद्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments