Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री न पहुंचने पर फूटा गुस्‍सा, रुद्रपुर...

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री न पहुंचने पर फूटा गुस्‍सा, रुद्रपुर में रोड जाम किया

रुद्रपुर: बारिश के बाद आपदा से प्रभावित लोगों ने आवास विकास तिराहे पर सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों और प्रभावित लोगों ने अब तक राहत न मिलने का आरोप लगाया। कहा इतना भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक सरकार ने इसकी सुध नहीं ली है। कई ऐसे प्रभावित क्षेत्र है जहां अब तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंच। न ही कोई सहायता के लिए दिखा। एक स्वर में उन्होंने मुआवजे की मांग की।

आवास विकास पुलिस चौकी के नजदीक क्षेत्रीय व्यापारियों ने एवं लोगों ने तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में कई व्यापारियों सहित महिलाओं ने घंटों नारेबाजी की एक स्वर में सभी ने मुआवजे की मांग की। कहा कि आपदा के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक घरों में सब कुछ बर्बाद हो चुका है। खाने के लिए अनाज तक नहीं बचा है। अब तक ना ही कोई मानिटरिंग की गई। न किसी को राहत सामग्री दी गई। व्यापारियों की दुकानों में पानी भरने से हजारों लाखों की क्षति उनकी हुई है। उसकी भी कोई गणना नहीं हुई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments