Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरउत्तराखंड का जवान लद्दाख में शहीद , किच्छा के गौरीकला का निवासी...

उत्तराखंड का जवान लद्दाख में शहीद , किच्छा के गौरीकला का निवासी था जवान

किच्छा(रुद्रपुर) : लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड के जवान के शहीद होने की खबर है। किच्छा के गौरीकला निवासी जवान देव बहादुर (24) पुत्र, शेर बहादुर के शहीद होने की खबर जैसे ही परिवार को लगी घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गश्त के दौरान जवान देव बहादुर का पैर जमीन पर बिछी डायनामाइट पर पड़ गया। इस दौरान हुए धमाके में वे शहीद हो गए। घटना की जानकारी परिवार को रात करीब 11 बजे मिली।
शहीद जवान देव बहादुर की भर्ती 2016 में भारतीय सेना के 6/1 गोरखा रेजिमेंट के बैच में हुई थी। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

बड़ा भाई किशन बहादुर भी है सेना में तैनात

शहीद जवान का बड़ा भाई किशन बहादुर भी भारतीय सेना में है। वे इस वक्त ग्वालियर में तैनात हैं। शहीद देव बहादुर के परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। वे दूसरे नम्बर के थे।

शहीद के भाई किशन ने बताया कि घटना गश्त के दौरान हुई थी। परिवार को सूचना रात को दी गई। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद का शव आज घर पहुंचेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments