Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी

उत्तराखंड की 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि पार्टी इस बार उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता एक बार सपा पर भरोसा करे तो यहां बेरोजगारी दूर करने के साथ नये उद्योगों के विकास और पलायन पर रोक की नीति लागू करेंगे।

रविवार को रामपुर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में पत्रकार वार्ता में चौधरी ने कहा कि सपा के उम्मीदवारों का चयन पार्टी मुखिया अखिलेश यादव खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि 21 साल बाद भी उत्तराखंड में जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हुयी हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों दलों की सरकारों ने जनता के लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा, किसान, समाज का हर वर्ग परेशान है। जमीनी विकास नजर नहीं आता। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से गांव खाली हो गये हैं।

चौधरी ने कहा कि यूपी में सपा ने सुशासन देकर दिखाया है। 2022 में वहां फिर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सपा सरकार बनाने की तैयारी में है। अब तक दस जिलों में जिलाध्यक्ष बनाये जा चुके हैं, बाकी में भी जल्द मनोनयन होगा। पार्टी बूथ स्तर तक संगठन तैयार करेगी। उत्तराखंड कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सत्यनारायण सचान, योगेंद्र यादव, एसके राय, शोएव अहमद सिद्दीकी, सुरेश परिहार, संजय सिंह कुमार, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments