Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, यूएसनगर में एक ही थाने के...

उत्तराखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, यूएसनगर में एक ही थाने के आठ जवानों समेत 28 लोग पॉजिटिव

ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार एक बार फिर डराने लगी है। जिले में छह महीने के बाद एक ही दिन में 20 से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को 28 संक्रमितों में से आठ पुलभट्टा थाने के जवान हैं। इसके बाद थाने को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। बीते दिनों पुलभट्टा थाने का एक जवान कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पुलभट्टा थाने में पुलिसकर्मियों के आरटीपीसीआर जांच के लिये नमूने लिये गये थे।

रविवार को आयी रिपोर्ट में थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये। सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गयी। सीएमएस डॉ. एचसी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना जांच की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस अवधि में पुलभट्टा थाने का संचालन बरा चौकी से किया जाएगा। किच्छा क्षेत्र में सात अन्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खटीमा और रुद्रपुर में चार-चार, काशीपुर-बाजपुर में दो-दो और सितारगंज में एक संक्रमित पाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments