Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउधम सिंह नगर में एक नाबालिग युवती को बंधक बना कर नाबालिग...

उधम सिंह नगर में एक नाबालिग युवती को बंधक बना कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

उधम सिंह नगर में एक नाबालिग युवती को बंधक बना कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जहां नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ  पाॅक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।आपको बता दें कि काशीपुर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। 3 दिन तक परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बीती देर शाम किशोरी के ममेरे भाई के एक दोस्त ने उसे जानकारी दी कि उसकी फुफेरी बहन कोतवाली क्षेत्र की एक कालौनी में युवक के साथ देखी गई है। उसने आशंका जताई कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह वहां मिल गई। किशोरी नशे की हालत में थी और दर्द से कराह रही थी। परिजन पहले उसे लेकर कटोराताल पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। देर रात परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बंधक बना बलात्कार की आशंका जताई थी। साथ ही तहरीर भी पुलिस को सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गड्ढा कालौनी निवासी काका पुत्र बलविंदर सिंह, रजवंत कौर पत्नी सतनाम सिंह तथा कमलजीत कौर पुत्री सतनाम सिंह के विरुद्ध धारा 376, 363, 368, 342 आईपीसी एवं 5/6 तथा 16/17 पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments