Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउधम सिंह नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्डरों...

उधम सिंह नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्डरों पर की शख्ती शुरू।

उधम सिंह नगर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बोर्डरों पर की शख्ती शुरू। कई बोर्डरों पर स्वास्थ्य महकमें की लापरवाही पर डीएम ने  सीएमओ की लगाई फटकार। प्रवासियों के आने का सिलसिला हो गया है शुरू। जिसको लेकर प्रशासन ने कशी कमर।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु द्वारा आज यूपी बॉर्डर से लगते हुए तमाम स्थानों का निरीक्षण किया गया इस दौरान रामपुर बॉर्डर पर बने चेकिंग पॉइट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद ना मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की इस दौरान उन्होंने सीएमओ की जमकर फटकार लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से अगर इस तरह की लापरवाही सामने आई तो उक्त कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान नदारत टीम से स्पष्टीकरण व वेतन रोकने के आदेश देते हुए शाम तक मामले में उन्हें कार्यवाही से सम्बंधित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments