Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउधम सिहं नगर में इंग्लैंड से आयी विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटव आने से...

उधम सिहं नगर में इंग्लैंड से आयी विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटव आने से हड़कंप 

उधम सिंह नगर में उस बक्त स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया जिस बक्त एक विदेशी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई । महिला इंग्लैंड से लौटी काशीपुर लोटी थी । स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया दिया है ।

आपको बता दें कि विदेश से एक महिला समेत 3 लोग काशीपुर में एक पारिवारिक शादी समारोह में आये थे। सभी लोग 20 दिसम्बर को यूके से चले थे और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे जिसके बाद वहां से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचना के बाद 25 दिसम्बर को सभी की आरटीपीसीआर सैम्पलिंग की गई। 26 दिसंबर को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जबकि बाकी 2 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। कोविड 19 नॉडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह  के मुताबिक महिला की कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर चार अन्य लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग कर लैब भेज दी है। पॉजिटिव महिला के सैंपल में कोरोना के नए रूप की जांच के लिए जिनोम सीक्वेंस टेस्ट किया जाएगा। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा जा सकता है। साथ ही सैम्पल की स्ट्रेन की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments