Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऊधमसिंह नगर में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, कमरे में मिली...

ऊधमसिंह नगर में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, कमरे में मिली लाश

रुद्रपुर : संदिग्ध हालात में भदईपुरा निवासी अधेड़ की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में पड़ी हुई थी और सिर पर रगड़ के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी और चार पुत्रियां उसके नशे की लत से परेशान होकर कई साल से अलग किराए में रह रहे थे।

भदईपुरा निवासी 55 वर्षीय सीताराम पुत्र रघुदयाल घर में अकेला रहता था। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने उसे आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब वह उसके कमरे में गया तो वह मरा हुआ मिला। यह देख उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पास में ही किराए में रहनी वाली उसकी पत्नी अर्चना के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीताराम की लाश देखकर उसकी पत्नी और बच्चों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी अर्चना ने बताया कि वह नशे का आदी था। वह उसकी नशे की लत से परेशान होकर चारों पुत्रियाें के साथ लंबे समय से अलग किराए के कमरे में रह रही है। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले वह गिर भी गया था, जिससे मुंह में सूजन आ गई थी। बताया कि मृतक के सिर पर रगड़ के निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसके मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments