Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधएआरटीओ कार्यलय परिसर में शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, परिवहन विभाग...

एआरटीओ कार्यलय परिसर में शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, परिवहन विभाग में हड़कंप

रुद्रपुर। परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में कुछ लोगों की ओर से शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग रुद्रपुर के परिवहन कार्यालय के पिछले हिस्से में बैठ कर शराब पी रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन वीडियो के वायरल होने से परिवहन विभाग में हड़कंप मचा है।

यह वीडियो बुधवार को अवकाश के दिन का बताया जा रहा है। परिसर में शराब पी रहे लोग किसी की बर्थ डे पार्टी मनाने की बातें भी कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि बुधवार को अवकाश होने के कारण कुछ बाहरी लोग भी शराब पीने कार्यालय में पहुंचे हों। इधर, अवकाश के बावजूद कार्यालय का गेट खुले होने से सुरक्षा कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

बुधवार को अवकाश के दिन दो अस्थायी कर्मचारियों के कार्यालय परिसर में मौजूद होने की चर्चा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो में विभागीय कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने कहा कि बुधवार को अवकाश होने के कारण वीडियो की जांच नहीं हो सकी है। कार्यालय का गेट खुला होने के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। यदि इसमें किसी कर्मचारी की लिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments