Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकद और पद बढ़ाने के चक्कर मे भाजपा नेताओं ने अपने को...

कद और पद बढ़ाने के चक्कर मे भाजपा नेताओं ने अपने को खुद ही घोषित कर दिया ग्राम प्रधान,पढ़ें पूरी खबर

ऊधम सिंह नगर : बीते दिनों मुख्यमंत्री धामी के जिला भ्रमण के दौरे पर भाजपाईयों पर ऐसा सुरूर चढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले को होल्डिंगों से पाट दिया। कार्यकर्ताओं का दिल होल्डिंग लगाने भर से नहीं भरा। होल्डिंग्स में भाजपाईयों को पार्टी द्वारा सौंपे पदों को लिखाने की होड़ मची रही। अपने कद और पद को बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ऐढ़ी चोढ़ी का जोर लगाया हुआ है। लेकिन कमाल तो तब हो गया जब भाजपाइयों ने खुद को स्वयंभू ग्राम प्रधान घोषित कर लिया और सड़कों को अपने नाम के साथ ग्राम प्रधान लिखकर होल्डिंग्स से पाट दिया गया।

ग्राम प्रधान के प्रधान पति अपना कद बढा़ने के लिए रितों रात प्रधान बन बैठे जो कि उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि कई महिला ग्राम प्रधान के पतियों ने पोस्टर में अपने आप को ग्राम प्रधान बताते हुए सीएम के सामने इंप्रेशन जमाने का काम किया है जो कि चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments