Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकलयुगी पति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज,एक पति ने ही अपनी...

कलयुगी पति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज,एक पति ने ही अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनवा कर ब्लैकमेल कर दिया

उधम सिंह नगर में एक ऐसे मामले ने सनसनी पैदा कर दी है,जहां शायद आपने ये अक्सर सुना होगा कि अन्य किसी के द्वारा अश्लील वीडियो बना कर ब्लेक मेल किया हो लेकिन यहां तो एक पति ने ही अपनी पत्नी की अश्लील वीडियो बनवा कर ब्लैकमेल कर दिया। जोकि एक पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार तार कर डाला है। पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले कलयुगी पति और उसके मामा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलयुगी पति से सताई हुई पीड़ित महिला का आरोप था कि उसके पति ने अपने मामा के साथ मिलकर उसके साथ नैतिकता की हदें पार कर दी थी, जिसका कई बार पीडित महिला द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन पति द्वारा लगातार ही महिला की अश्लील क्लिपिंग की धमकी देकर पति अनैतिक कार्य करता रहा, लम्बे समय तक पति की प्रताडना सहने के बाद आखिर पीडिता ने पुलिस की शरण ली और पति सहित तीन अन्य के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र के कुण्डेश्वरी में शिकायत दर्ज करायी थी, लम्बे समय से पीडित महिला पुलिस न्याय की गुहार लगा रही थी, वहीं महिला की शिकायत पर आखिर पुलिस ने पति सक्षम चौधरी और उसके मामा विपुल चौधरी के साथ ही ससुर सतेन्द्र चौधरी और मामी प्रियंका चौधरी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस का कहना है कि पीडित महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध  323, 376,377 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं पुलिस अब पुरे मामले की जांच के बाद ही जल्द गिरफ्तारी भी करेगी।

बहरहाल दो सालों से पति से प्रताडित एक पीडित महिला की शिकायत पर उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस को तरस आ ही गया, और महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच भी शुरु कर ली है, वहीं देखना होगा कि आखिर पुलिस जांच में इस पुरे मामले में क्या सच निकाल पाती है, और दोषियों के खिलाफ कब तक कार्यवाही करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments