Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री...

काशीपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज काशीपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। आप के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने बताया कि सिसोदिया डेढ़ बजे सूर्या पुलिस चौकी के पास उत्तराखंड बार्डर पहुंचेंगे।यहां से जुलूस के साथ उन्हें काशीपुर लाया जाएगा। काशीपुर में सिसोदिया स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। इसके बाद रामनगर रोड पर स्थित पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 12 दिसंबर को कैंची धाम के दर्शन करेंगे। पहले यह दौरा निजी बताया जा रहा था अब कहा जा रहा है कि वह टाउन हॉल में जनता से मिलेंगे और मीडिया से मुखातिब भी होंगे।आप की चुनाव तैयारियों पर यह सवाल उठते रहे हैं कि उसके नेता सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस तक सीमित हैं। अब पार्टी का कहना है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम के दौरे के बाद कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई देंगे। प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू का कहना है कि उत्तराखंड में उनकी पार्टी का जनाधार बढ़ने से भाजपा में घबराहट है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments