Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर में फांसी पर झूला बीटेक का छात्र, कोरोना संक्रमित होने की...

काशीपुर में फांसी पर झूला बीटेक का छात्र, कोरोना संक्रमित होने की आशंका

काशीपुर। तीन दिन पहले द्वाराहाट से घर वापस आए युवक ने अपने कमरे में मां के दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के कोरोना संक्रमित होने की भी आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

नगर की वैशाली कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय उमेश चंद्र शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा द्वाराहाट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण 3 दिन पहले वह द्वाराहाट से अपने घर काशीपुर आ गया। युवक को खांसी, जुकाम, सर्दी, बुखार आदि की शिकायत थी। जिसके चलते स्वजनों ने उसे अलग कमरे में रखा। स्वजनों के अनुसार गुरुवार की रात नौ बजे उमेश को स्वजनों ने खाना खिलाया। कमरे में मच्छर लगने की बात कहते हुए युवक ने मां का दुपट्टा ले लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्वजनों को शंका हुई। उन्होंने कमरे के अंदर खिड़की से झांककर देखा तो मां के दुपट्टे से बनाए फंदे पर युवक झूल रहा था। यह देख स्वजनों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची आइटीआइ थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता कुलदीप शर्मा मोहल्ले में ही एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। उमेश दो बहनों में इकलौता भाई था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments