Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में भांग और अफीम की खेती पर सैटेलाइट से रखी जाएगी...

कुमाऊं में भांग और अफीम की खेती पर सैटेलाइट से रखी जाएगी नजर

रुद्रपुर। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो कुमाऊं मंडल के यूएसनगर के साथ ही पर्वतीय जिलों के राजस्व गांवों में उगाई जाने वाली भांग और अफीम की खेती पर एसटीएफ अंकुश लगाएगी। इसके लिए सैटेलाइट से नजर रखी जाएगी और तस्वीर मिलने पर मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्पेशल टास्क फोर्स संयुक्त रूप से तैयारी कर रहे हैं।

कुमाऊं मंडल की औद्योगिकनगरी ऊधमसिंह नगर में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यहां से मंडल के अन्य जिलों में शराब, हेरोईन, अफीम, स्मैक, डोडा समेत अन्य नशीले पदार्थ पहुंचाए जा रहे हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के साथ ही कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में नशीले पदार्थ भांग और अफीम की खेती भी की जाती है। इस पर पुलिस और एसटीएफ समय समय पर कार्रवाई भी करती है लेकिन भांग और अफीम की खेती और नशीले पदार्थ की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसीलिए अब स्पेशल टास्क फोर्स एनसीबी के साथ मिलकर निगरानी तंत्र विकसित करने जा रहा है।

बीते दिनों एनसीबी और एसटीएफ के बीच तकनीक का आदान प्रदान करने के लिए बैठक भी हुई थी। इसमें उत्तराखंड के यूपी से सटे सरहदी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्रों के दूर दराज राजस्व गांवों में उगाई जाने वाली भांग और अफीम की खेती पर नजर रखने के लिए सैटेलाइट का प्रयोग करने पर निर्णय लिया गया था। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक सैटेलाइट से मिलने वाली तस्वीरों के बाद टीम वहां जाकर जांच करेगी कि खेती भांग और अफीम की तो नहीं। भांग और अफीम की खेती मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर खेती को नष्ट करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments