Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकेलाखेड़ा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की पति की हत्या

केलाखेड़ा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर की पति की हत्या

केलाखेड़ा पुलिस ने बीते दिनों जसवंत सिंह की हत्या का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। जिसमें पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि बीते दिनों केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में जसवंत सिंह के चेहरे पर गोली मारकर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया था। जबकि उसकी पत्नी और उसके बच्चे उसी के साथ सो रहे थे। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि मृतक जसवंत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर का लंबे समय से जसपुर के ग्राम पतरामपुर निवासी रंजीत सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और प्रेम प्रसंग के बीच बाधा बन रहे जसवंत सिंह को हटाने के लिए दोनों ने दीपावली की रात को चुना था। जिसके चलते सुरजीत कौर और रंजीत सिंह ने दीपावली की रात को साजिश रचकर जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी राजेश भट्ट ने बताया कि घटनास्थल पर एक दूसरे समुदाय की टोपी और एक पत्र रखकर दोनों ने घटना को एक नया रूप देने की कोशिश करी थी लेकिन पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रमपुरा काजी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments