Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचीन-नेपाल जाने की जरूरत नहीं, एक साल में रोड से कर सकेंगे...

चीन-नेपाल जाने की जरूरत नहीं, एक साल में रोड से कर सकेंगे कैलास मानसरोवर यात्रा : गडकरी

खटीमा : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की समापन रैली में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां पर सीएम धामी की प्रशंसा करते हुए उप्र, उत्तराखंड की कई सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में पहुचे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई सड़कों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी-काठगोदाम-लालकुआं के बीच 2400 करोड़ की लागत से बाईपास बनेगा। एक साल के भीतर लोग कैलास मानसरोवर सड़क मार्ग से जाएंगे। दो साल के अंदर दिल्ली से देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। गडकरी ने खटीमा में रिंग रोड को भारतमाला प्रोजेक्ट में शामिल करने की और पीलीभीत-टनकपुर रोड पर बाईपास बनाने की भी घोषणा की। इसका श्रेय किसी और को नही बल्कि उत्तराखंड की जनता को जाता है। युवा मुख्यमंत्री धामी दिखने में ही नही बल्कि काम में भी स्मार्ट हैं। आने वाले समय में गाड़ियां इथेनाल से चलेंगी।गाड़ियों की स्पीड बढ़ाने पर भी काम हो रहा है। गडकरी ने कहा कि अब कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए चीन, नेपाल व सिक्किम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम साहब आपके यहां से सीधे यात्रा की जा सकेगी।

खटीमा सीएम धामी का क्षेत्र पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण आने वाले समय में यह क्षेत्र विश्व के मानचित्र पर चमकने वाला है। कैलाश मानसरोवर जाने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से जाते हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले एक साल के अंदर आप कैलास मान सरोवर तक रोड से जाएंगे यह वचन और विश्वास दिलाने के लिए मैं यहां आया हूं। सीएम ने बड़ी अपेक्षा से मुझे अपने गृह जिले में बुलाया है तो मैं भी तैयारी से आया हूं उन्हें निराश नहीं करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments