Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधटांडा जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

टांडा जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रुद्रपुर। टांडा जंगल मे एक युवक का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले की पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या से मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव किसका है, मौत कैसे हुई है, हत्या की गई है तो कहां और क्यों, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

ट्रक चालक ने दी शव पड़े होने की सूचना

बुधवार को एक फैक्ट्री के बस चालक ने पुलिस को सूचना दी कि टांडा जंगल मे किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद मौके पर एसएसपी बरिंदर जीत सिंग, एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ प्रमोद कुमार, एसओ थाना पंतनगर अशोक यादव तथा सिडकुल चैकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने मौके पर पहुँच शव की शिनाख्त में जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मामले की पड़ताल की जा रही है। युवक के पास से एक लकड़ी के चम्मच पर मिले नम्बर से संपर्क किया जा रहा है। मौत की सभी आशंकाओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments