Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, धुएं में दम घुटने...

ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, धुएं में दम घुटने से दो युवकों की हुई मौत

उत्तराखंड के रुद्रपुर में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दो युवकों की इसके धुएं में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।जसपुर के मोहल्ला भूपसिंह निवासी संजीव (22), उसका भाई अनुपम और पड़ोसी आकाश (23) दिनेशपुर के जयनगर नंबर चार में जगदीप सिंह के चस्का स्वीट्स रेस्टोरेंट में काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम तीनों युवकों ने पहले कमरे के बाहर आग जलाकर हाथ सेके और फिर तसले (अंगीठी) में जले हुए कोयले लेकर कमरे में सोने चले गए। कमरे की खिड़कियां भी बंद थीं। शुक्रवार की सुबह रेस्टोरेंट स्वामी रेस्टोरेंट में पहुंचा तो तीनों कर्मचारी नदारद थे।उसने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। संदेह होने पर उसने दरवाजा तोड़कर देखा तो तीनों बेसुध पड़े थे। उसने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने संजीव और आकाश को मृत घोषित कर दिया। अनुपम की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनेशपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन एहतियातन पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। इधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments