Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी, गुजरात से...

दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी, गुजरात से दो रोडवेज बसों में पहुंचे प्रवासी

रुद्रपुर। लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। सूरत गुजरात से दो रोडवेज बसों में 26 प्रवासी राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे।

सभी की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें खटीमा और अन्य जगह भेजा जा रहा है। इधर रुद्रपुर से आठ लोगों को बस से राजस्थान भेजा गया है। एडीएम जगदीश कांडपाल ने बताया कि सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ भोजन पानी की व्यवस्था की गई है।

घर जाने वालों को होम क्वारंटीन में दिक्कत न हो, इसलिए उन्हें राशन किट दी जा रही है। गुजरात से आये प्रवासियों में 24 खटीमा, 1 नानकमत्ता और 1 सितारगंज का व्यक्ति हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments