Sunday, March 8, 2026
Homeऊधमसिंहनगरदेवभूमि के पहले सौ बैड के ईएसआइसी अस्पताल का शुभारंभ

देवभूमि के पहले सौ बैड के ईएसआइसी अस्पताल का शुभारंभ


देहरादून। संवाददाता। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को रुद्रपुर में राज्य के पहले सौ बेड के ईएसआइसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश का कोई भी मजदूर अब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी जिलों में ईएसआइसी अस्पताल खेलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

संतोष गंगवार ने बताया कि देश में संगठित क्षेत्र के आठ करोड़ व असंगठित क्षेत्र के 50 करोड़ मजदूर हैं। इन सभी की चिंता भाजपा कर रही है। देश में ईएसआइसी अस्पताल से चार करोड़ मजदूर जुड़े हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ करीब 14 करोड़ लोग उठा रहे हैं। देश में मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी चिंता सरकार कर रही है। इस मौके पर मेयर रुद्रपुर रामपाल सिंह, ईएसआइसी के डीजी राजकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रामप्रकाश गुप्ता, ईएसआइसी अस्पताल रुद्रपुर एमएस दीपशिखा शर्मा भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments