Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउधम सिंह नगर में नशे के अबैध कारोबार खूब रहा है फलफूल,...

उधम सिंह नगर में नशे के अबैध कारोबार खूब रहा है फलफूल, जनपद के काशीपुर में पकड़ी लाखो की स्मैक । नशे के तीन सौदागरों को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में काशीपुर कोतवाली पुलिस को बडी कामयाबी हांसिल हुई है जहां मोहल्ला अली खा से 3 नशा माफियाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 225 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी क़ीमत लगभग 50 लाख की बताई जा रही है ।

आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर संपूर्ण जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद जहां नशे पर काफी हद तक अंकुश लगा है तो वही पुलिस कार्यवाही से नशा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है बीती रात कोतवाली काशीपुर द्वारा नशे के खिलाफ अभियान में एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोहल्ला अली खां में छापामार कार्रवाई करते हुए 3 नशा माफिया को गिरफ्तार किया है जिन के कब्जे से पुलिस को लगभग  (225) ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 50 लाख बताई जा रही है पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है

इस दौरान कोतवाली काशीपुर के प्रभारी जी बी जोशी ने बताया कि काशीपुर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

– जी बी जोशी – कोतवाल काशीपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments