Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधधूमधाम से हो रही थी शादी,अचानक आई पुलिस और दूल्हा,दुल्हन की मां...

धूमधाम से हो रही थी शादी,अचानक आई पुलिस और दूल्हा,दुल्हन की मां समेत चार लोग पहुंचे जेल

उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में किशोरी से ब्याह रचाने पहुंचा दूल्हा विवाह मंडप से सीधे हवालात भेज दिया गया। पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम के तहत दूल्हा, दूल्हे के पिता, नाबालिग की मां समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। शादी कराने वाला पंडित और दुल्हन का पिता फरार हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  शुक्रवार देर शाम कुंडा थाना की एसआई सुप्रिया नेगी को सूचना मिली कि ग्राम करनपुर में एक नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है।

सूचना पर सुप्रिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तो वहां विवाह मंडप में रस्में चल रही थीं। पुलिस टीम देखकर वहां खलबली मच गयी। पुलिस ने वहां मौजूद किशोरी की मां सरोज से उनकी बेटी की उम्र के बारे में दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेजों में किशोरी की उम्र हाईस्कूल की मार्कशीट के अनुसार 15 वर्ष पांच माह, 22 दिन पायी गई। दूसरी ओर दूल्हे की उम्र दस्तावेजों के अनुसार लगभग 23 साल पायी गई। इस पर पुलिस ने नाबालिग की मां सरोज समेत ग्राम ढकिया गुलाबो से बारात लेकर आया दूल्हा मनोज, दूल्हे के पिता हीरालाल और लड़के के मामा लेखराज पुत्र लाल सिंह को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान लड़की का पिता फूल सिंह और यह विवाह कराने आया पंडित रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

देर शाम ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना कुंडा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस टीम ने मौके पर बाल विवाह होते देखा। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीओ, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments