Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरनानकमत्ता में बिरसा मुंडा जयंती पर भव्य आयोजन, जनजातीय गौरव दिवस समारोह...

नानकमत्ता में बिरसा मुंडा जयंती पर भव्य आयोजन, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

नानकमत्ता में शनिवार को आदिवासी जनजाति के महानायक बिरसा मुंडा की जयंती बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है तथा जनजातीय समुदाय के विकास और कल्याण के लिए कई जनहितकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि बिरसा मुंडा की वीरता, संघर्ष और त्याग की भावना सभी के लिए प्रेरणादायक है। समारोह के माध्यम से जनजातीय समुदाय की संस्कृति, इतिहास और योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments