Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग का दो साल तक युवक करता रहा रेप, दोस्तों ने अश्लील...

नाबालिग का दो साल तक युवक करता रहा रेप, दोस्तों ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल साइट पर किया वायरल

क्षेत्र की एक नाबालिग से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपी युवक के दो दोस्तों ने भी नाबालिग को ब्लैकमेल किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कहा ग्राम गुलरिया निवासी सादिक अली उर्फ बबलू पुत्र आबिद अली का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सादिक ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। दो साल तक दुष्कर्म के बाद वह कहीं बाहर नौकरी करने चला गया। जाने के बाद उसने यह वीडियो अपने दो दोस्तों जावेद अली पुत्र अबरार और आस मोहम्मद पुत्र हसनैन अली को दे दिया।आरोप है इन दोनों ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही रास्ते में आते जाते उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments