Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेकी की दूकान,ये नाम की नेकी की दूकान नही है बल्कि काम...

नेकी की दूकान,ये नाम की नेकी की दूकान नही है बल्कि काम की नेकी की दुकान

उधम सिंह नगर में एक ऐसी दुकान जिसका नाम है नेकी की दूकान, ये नाम की नेकी की दूकान नही है बल्कि काम की नेकी की दुकान है क्यों कि इस दुकान से उन लोगो के लिए नेकी का काम किया जाता है जो लोग बेसहारा होते हैं जिनका जीवन राम भरोसे होता है लेकिन ये दुकान उन लोगो के लिए बरदान साबित हो रही है जिन्हें इसकी जरूरत है। इस नेकी की दूकान पर सभी को आवश्यक उपयोगी समान 24 घंटे फ्री मिलता है ।

उधम सिंह नगर में आपने अनेक दुकानों को तो देखा होगा लेकिन उधम सिंह नगर के रुद्रपुर आदर्श कालोनी के रहने वाले दो सगे भाइयों 3 वर्षों से ऐसा कर रहें हैं जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर की आदर्श कालोनी में दो सगे भाई रहते हैं। इन्होंने क्षेत्र के असहाय लोगो को ठंड से ठिठुरते हुए देखा और उसके बाद उन्होंने पहले तो अपने घरों से उसे कपड़े दिए और तभी से ये ठान लिया कि वह ऐसा कुछ करेंगे कि सभी बेसहारा को इसका लाभ हो सके। तब दो सगे भाइयों ने नेकी की दुकान खोल दी अब इस नेकी की दुकान से बेसहारा लोगो को कपड़े जूतें ,खाने पीने का अन्य समान बिल्कुल मुफ्त मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments