Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाल सीमा की भारतीय भूमि पर अतिक्रमण की अफवाह से मची खलबली

नेपाल सीमा की भारतीय भूमि पर अतिक्रमण की अफवाह से मची खलबली

नेपाल सीमा पर एक बार फिर तारबाड़ कर भारत की ओर अतिक्रमण की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना की पड़ताल के लिए एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अगुवाई में एसएसबी, वन और राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। बताया कि नेपाल की ओर से अपने देश की ही भूमि पर तारबाड़ की जा रही है। एसडीएम ने नेपाल के लिए बन रही नहर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। टनकपुर से लगी सीमा पर ब्रह्मदेव में भारतीय भूमि पर नेपाली नागरिकों के अतिक्रमण का अभी पटाक्षेप भी नहीं हो पाया कि अब भारतीय गांव थपलियालखेड़ा के पास नेपाल की ओर से भारतीय भूमि पर अतिक्रमण की सूचना से उच्च स्तर पर हड़कंप मच गया। अतिक्रमण की सूचना की सत्यता जानने के लिए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम कफल्टिया एसएसबी, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एसडीएम ने बताया कि थपलियालखेड़ा के पास नेपाल की ओर से किया जा रहा तारबाड़ लगाने का काम नेपाल की ही भूमि पर हो रहा है। भारतीय भूमि पर अतिक्रमण की सूचना गलत है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments