Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपता चल गया रुद्रपुर में किसने फेंके थे गोवंश, वाहन स्वामी की...

पता चल गया रुद्रपुर में किसने फेंके थे गोवंश, वाहन स्वामी की भी हो गई पहचान

रुद्रपुर : खाली प्लाट में गोवंश पशुओं को काटकर फेंकने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की 10 टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही जगह जगह मिले फुटेज में कैद हुए तीन पैदल चलने वाले समेत कार में सवार आरोपितों की पहचान कर ली गई है। इसमें तीन आरोपित रामपुर स्वार के कसाई हैं जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस के साथ मिलकर पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर घटना में शामिल लोगों की भी पुष्टि कर मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

सोमवार सुबह गगन ज्योति बारात घर के सामने प्लाट में गोवंश पशुओं को काटकर फेंका गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को हिंदूवादी संगठनों का विरोध का सामना करना पड़ा था। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आवास विकास चौकी प्रभारी को लापरवाही पर निलंबित करने और मंगलवार सुबह 11 बजे तक गोवंश पशुओं को काटकर फेंकने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद लोग शांत हुए। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इस दौरान मिले फुटेज में दो गोवंश के साथ तीन लोग आवास विकास रोड से घटनास्थल की ओर आते हुए कैद हुए। उनके पीछे पीछे कार में सवार कुछ और लोग भी थे।

इस फुटेज के मिलने के बाद पुलिस और एसओजी की 10 टीम आरोपितों की पहचान कर उनकी धरपकड़ में जुट गई थी। साथ ही आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 18 से अधिक संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात में शामिल तीन आरोपित रामपुर स्वार के कसाई है। उनकी तलाश में पुलिस की टीम रामपुर के साथ ही अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है लेकिन वह फरार हो गए हैं। बताया कि घटना में कार किसकी प्रयुक्त हुई है, इसकी भी पुष्टि हो चुकी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं, जल्द ही उन्हें पकड़कर पूरे मामले की परत दर परत खोली जाएगी। बताया कि आरोपितों के पकड़े जाने के बाद भी घटना के मास्टर माइंड का पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments