Tuesday, March 10, 2026
Homeऊधमसिंहनगरपर्यावरण मित्रों का सात दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना समाप्त, मांगों पर...

पर्यावरण मित्रों का सात दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना समाप्त, मांगों पर बनी सहमति

रुद्रपुर। पर्यावरण मित्रों का सात दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना समाप्त हो गया है। मेयर रामपाल सिंह व नगर आयुक्त रिंकू नेगी की वार्ता के बाद पर्यावरण मित्र कार्य पर वापस लौट आए हैं। इसी के साथ कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों पर भी सहमति बन गई है।

रुद्रपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्र बीते सात दिनों से धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार कर रहे थे। पर्यावरण मित्र ठेके व आउटसोर्सिंग के जरिए की जा रही भर्ती का विरोध करते हुए सभी को नियमित करने की मांग कर रहे थे। जिसमें मोहल्ला स्वच्छता समिति के जरिए भर्तियां करने के लिए कहा जा रहा था। इसके साथ ही ग्रेच्युटी, पेंशन, नियमितीकरण आदि मुद्दों पर भी कर्मचारी आंदोलित थे।

कर्मचारियों के सात दिन तक धरना प्रदर्शन व नारेबाजी के बाद अब मेयर रामपाल सिंह ने सभी मांगे मान ली हैं। ऐसे में कर्मचारियों ने सोमवार सुबह बैठक के बाद धरना समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील रौतकी ने बताया कि अब सभी 40 वार्डों में मोहल्ला स्वच्छता समिति के जरिए पर्यावरण मित्रों को रखा जाएगा और उसी के अनुरूप उन्हें वेतन भी दिया जाएगा। ऐसे में अब नगर निगम से ठेका प्रथा समाप्त की जा रही है। जिसके बाद सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments