Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपुलिस कांस्टेबल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

पुलिस कांस्टेबल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर। ऊधमसिंह नगर जिले में झनकईया थाना के सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दयाशंकर प्रजापति, निवासी खटीमा ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता हल्द्वानी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी।

दयाशंकर ने बताया कि उसका घर के हिस्से को लेकर अपनी भाभी से विवाद चल रहा है। इस पर कांस्टेबल कुशल कन्याल ने मामले का निपटारा करने की बात कहकर उससे 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी। दयाशंकर ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। जिस पर विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर रविवार को उक्त कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

कांस्टेबल कुशल कन्याल पुत्र स्व. श्री दीवान कन्याल निवासी चकरपुर, हनुमानगढ़ी, झनकईया, जिला उधमसिंह नगर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments