Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने की सखती तो सडकों पर नहीं दिखे बेवजह घूमने वाले

पुलिस ने की सखती तो सडकों पर नहीं दिखे बेवजह घूमने वाले

बाजपुर (उधम्सिन्घ नगर) : कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के प्रति पुलिस प्रशासन से सख्त रुख अपनाए जाने तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती के वीडियो सार्वजनिक होने से शहर से लेकर गांव तक दहशत का वातावरण तैयार हो गया है जिसके चलते कोरोना वायरस को कुछ न समझने वाले लोग अब पुलिस की भाषा समझने लगे हैं। परिणाम स्वरूप बाजार ही नहीं गांव में भी लॉकडाउन का असर इतना अधिक हो गया है कि ग्रामीण खेतों में शौच को जाने के लिए भी लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

अधिकांश लोग प्रात:काल उठकर अपने दिनचर्या को निपटा रहे हैं। वहीं आवश्यक होने पर ही आसपास की दुकानों पर सामान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पुलिस का सायरन बजते ही यह लोग दुबकने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति लगभग चार दिन की पुलिस की मेहनत के उपरांत देखने को मिली है। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने अवगत कराया कि प्रशासन द्वारा होम डिलीवरी के लिए व्यवस्था कर दी है जिसके चलते राशन, दूध, सब्जी, फल आदि सब घरों पर ही उपलब्ध होंगे, ऐसे में कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर न निकले।

सड़क पर किसी के भी मिलने पर पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी जिसके चलते अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ 81-पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लोग अभी भी नहीं माने तो और सख्त रुख अपनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments