Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रेमिका को लेके भागा हुआ प्रेमी निकला कोरोना पॉजिटिव

प्रेमिका को लेके भागा हुआ प्रेमी निकला कोरोना पॉजिटिव

रुद्रपुर। उत्तराखंड में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक माह पहले भागे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। दोनों का रामपुर बॉर्डर के पास मेडिकल टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें प्रेमी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

पुलिस ने प्रेमी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ ही प्रेमिका को क्वारंटीन कर दिया है। एसओ विद्या दत्त जोशी ने बताया कि एक माह पहले इलाके का एक युवक नाबालिग को लेकर भाग गया था। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर के बाद नामजद युवक पर केस दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी थी, लेकिन उनका पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों को रामपुर बॉर्डर से पकड़ लिया। बॉर्डर पर रैपिड टेस्ट करने पर युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। युवती को परिजनों को सौंपकर होम क्वारंटीन  कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments