Monday, March 9, 2026
Homeअपराधभाजपा समर्थित पार्षद को घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली,...

भाजपा समर्थित पार्षद को घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली, मौत

रुद्रपुर। भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी को घर से बुलाकर कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धामी को मृत घोषित कर दिया।

भदईपुरा से पार्षद प्रकाश सिंह धामी को आज सुबह कार सवार बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर गोली चला दी। जिसमें पार्षद प्रकाश सिंह धामी के सिर, गले और सीने पर गोली लगी। सूत्रों की माने तो पार्षद प्रकाश सिंह धामी ने अपने बचाव के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर गोली मार दी।
उपचार के लिए पार्षद प्रकाश सिंह धामी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर भर के नेताओं का जिला अस्पताल में जमावड़ा लगा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments