Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभूरारानी में दुकान में बैठी महिला पर गांव के ही युवक ने...

भूरारानी में दुकान में बैठी महिला पर गांव के ही युवक ने झोंका फायर, पुलिस ने शुरू की जांच

रुद्रपुर :  रुद्रपुर में भूरारानी में दुकान पर बैठी महिला पर गांव के ही युवक ने गोली चला दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गई और भागकर घर में जाकर छिप गई। शोर होने पर लोग जुटे हुए तो आरोपित फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। मामले ने पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर भी सौंप दी है।

पुलिस के मुताबिक भूरारानी, दुर्गा कालोनी, गली नंबर पांच निवासी गुडडू देवी पत्नी प्यारे लाल ने बताया कि उनका घर में ही दुकान है। सोमवार रात को वह दुकान में बैठी हुई थी। इसी बीच गांव का ही अर्पित उर्फ मोनी वहां पहुंच गया। इस दौरान उसने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। यह सुनकर उसने विरोध किया तो उससे उलझ गया। आरोप है कि इस दौरान उसने उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल बाल बच गई और अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भाग गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र होने लगे। यह देख आरोपित फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली, साथ ही आरोपित की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार को पीड़ित महिला गुडडू देवी ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला पर जान से मारने की नियत पर फायरिंग की गई है। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments