Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभूरारानी में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

भूरारानी में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रुद्रपुर। भूरारानी-मटकोटा मार्ग पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना पुलिस से संपर्क किया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह राहगीरों को भूरारानी और मटकोटा मार्ग पर एक 35 साल के युवक की लाश मिली। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर एसआई पानी सिंह तोमक्याल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मौजूद लोगों से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसआई पान सिंह तोमक्याल ने बताया कि मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है, उसके घुटने में रगड़ का निशान है। मृतक की पहचान के लिए पंतनगर, दिनेशपुर, गदरपुर, ट्रांजिट कैंप और किच्छा पुलिस से संपर्क किया गया है। साथ ही इंटरनेट मीडिया की भी मदद ली जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments