Saturday, March 7, 2026
Homeऊधमसिंहनगरमरीज को अस्पताल ले जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला...

मरीज को अस्पताल ले जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला की मौत, चार गंभीर घायल

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर के दिनेशपुर मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर में आवास विकास निवासी गौरव के सीने में मंगलवार की देर रात तेज दर्द होने लगा। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सुबह उसे कार से उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे।

इसी बीच दिनेशपुर मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार के पलटने से उसमें सवार सरिता देवी (31) पत्नी विनोद की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गौरव, ऋषभ, पड़ोसी काजल व कार चालक राजकुमार घायल हो गए।

घायल गौरव का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल व अन्य का रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments